18 हजार के पार नए मरीज, देश के 6 राज्‍यों में 78 प्रतिशत मरीज, जानें राज्‍यवार आंकड़े

18 हजार के पार नए मरीज, देश के 6 राज्‍यों में 78 प्रतिशत मरीज, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

पिछले 24 घंटे में देश के 5 राज्‍यों में हुई हैं कोरोना की 83 प्रतिशत मौतें। इनमें से 45 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में हुई हैं। दूसरी ओर देश में कोरोना की जांच पिछले 24 घंटे में बढ़कर 2.20 लाख पर पहुंच गई है और इसके साथ ही 24 घंटे में नए मरीजों का आंकड़ा भी 18 हजार को पार कर गया है। देश में कोरोना के कुल मरीज भी 5 लाख की संख्‍या को पार कर गए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 197387  है जो कल के मुकाबले 7923 अधिक है। अभी तक 295880 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और ये संख्‍या कल के मुकाबले 10244 अधिक है। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 58 प्रतिशत से ऊपर (58.13) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 39 प्रतिशत से नीचे (38.78) आ गई है। पिछले 15 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 20 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 15685 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में लगभग 3­.09 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 508953 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 10244 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में 17296 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना का टेस्‍ट शुक्रवार को भी दो लाख की संख्‍या के पार रहा। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 20 हजार 479 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 5 हजार अधिक हैं। शुक्रवार की सुबह तक देश में कुल 777 लाख 76 हजार 228 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की सुबह तक ये आंकड़ा 79 लाख 96 हजार 707 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शनिवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 99 लाख 92 हजार 306 मरीज थे यानी संख्‍या एक करोड़ के मनोवैज्ञानिक सीमा को पार करने वाली थी और इस खबर के लिखे जाने तक ये संख्‍या पार भी हो चुकी है। पूरी दुनिया में 54 लाख 10 हजार 258 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 98 हजार 813 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54.14 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.99 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.09 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

शनिवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 384 मौतें हुई हैं। इसका 45 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 83 प्रतिशत देश के 5 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक 175 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद दिल्‍ली में 63, तमिलनाडु में 46, उत्‍तर प्रदेश में 19 और गुजरात में 18 मौतें हुई हैं। देश की शेष 17 प्रतिशत मौतें 12 अन्‍य राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से हरियाणा में 13, आंध्र प्रदेश में 12, कर्नाटक, बंगाल में 10-10, तेलंगाना में 7, मध्‍य प्रदेश में 4, पंजाब में 2 और राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, बिहार, जम्‍मू-कश्‍मीर एवं छत्‍तीसगढ़ में 1-1 मौतें पिछले 24 घंटे में हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शुक्रवार से शनिवार के बीच कोरोना के 18552 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र ने नए मरीजों के मामले में एक बार फि‍र नई ऊंचाई छूई है और वहां एक दिन में 5024 नए मरीज आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 3645 नए मरीज आए हैं। दिल्‍ली में 3460, तेलंगाना में 985 और उत्‍तर प्रदेश में 750 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों के मामले में लंबे समय तक नंबर तीन पर रहे गुजरात में 575 नए मरीज आए हैं। देश के इन छह राज्‍यों में कुल मिलाकर 14493 नए मरीज आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

6145

5196

148

11489

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

29

43

0

72

अरुणाचल प्रदेश

129

42

1

172

असम

2339

4259

9

6607

बिहार

1896

6762

58

8716

चंडीगढ़ 

84

335

6

425

छत्तीसगढ़

618

1914

13

2545

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

122

41

0

163

दिल्ली

27657

47091

2492

77240

गोवा

667

370

2

1039

गुजरात 

6294

22030

1771

30095

हरियाणा

4657

8016

211

12884

हिमाचल प्रदेश 

353

502

9

864

जम्मू एंड कश्मीर 

2591

4080

91

6762

झारखंड

635

1643

12

2290

कर्नाटक

3909

6916

180

11005

केरल

1846

2008

22

3876

लद्दाख

587

358

1

946

मध्य प्रदेश 

2448

9804

546

12798

महाराष्ट्र 

65844

79815

7106

152765

मणिपुर

682

393

0

1075

मेघालय

4

42

1

47

मिजोरम

115

30

0

145

नागालैंड

209

162

0

371

ओडिशा

1741

4422

17

6180

पुडुचेरी

306

187

9

502

पंजाब

1634

3201

122

4957

राजस्थान

3218

13062

380

16660

सिक्किम

47

39

0

86

तमिलनाडु

32308

41357

957

74622

तेलांगना

7346

4766

237

12349

त्रिपुरा

269

1055

1

1325

उत्तराखंड

866

1822

37

2725

उत्तर प्रदेश 

6730

13583

630

20943

वेस्ट बंगाल

5039

10535

616

16190

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8023

 

 

8023

भारत में कुल मामले

197387

295881

15685

508953

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।